Ways to choose colors for home walls and furniture

घरों की दीवारों को सजाना हो या उनकी रौनक बढ़ानी हो तो रंगो का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है | इतना ही नहीं रंग दीवारों को प्राकृतिक प्रकोपों से भी बचते है

घरों के लिए रंगो(पेंट) का चुनाव करते समय बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है | आज हम रंगो के प्रकार और नके उपयोग के बारें में बात करेंगे | यह अभिलेख आपको घरों के लिए रंगो का चुनाव करने में सहयोग करेगा |  

रंग (पेंट) क्या होता है

पेंट द्रव्य पदार्थों की एक परत होती है जिसे किसी लकड़ी या धातु की सतह पर चढ़ाया जाता है

पेंट एक द्रव्य संयोजन  है जो किसी सतह पर लगाने के पश्चात ठोस झिल्ली बन जाती है

अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.youtube.com/watch?v=blz9bc6D_1o

https://www.youtube.com/watch?v=A6f_nQ4nluo&t=13s

https://www.youtube.com/watch?v=8b3jHhaIeRI


दीवार के पेंट के प्रकार

आतंरिक दीवारों पर   लगाया जाने वाला पेंट 6 तरह का होता है |

मेट पेंट :

मैट रंग आतंरिक दीवारों पर सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है | दीवार  को ठोस रंग देने के लिए इसकी अक्सर एक से अधिक परत चढ़ाई जाती है | इसको लगाने के लिए ब्रश या रोलर दोनों का प्रयोग किया जा सकता है | यह रंग पुराने घरों की दीवारों के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है क्योंकि यह दीवारों पैदा हुई दरारों तथा अन्य कमियों को ढक देता है | इन रंगों को बार बार लगाना पड़ता है |

मेट  तामचीनी

यह रंग मेट पेंट की तरह ही  होता है लेकिन यह अधिक टिकाऊ है | इसको साफ़ करना बहुत ही आसान है और इसे समय समय पर सुधारने की भी बहुत काम आवश्यकता है | यह रंग रसोईघर के लिए बेमिसा है क्योंकि रसोईघरों की दीवारों को नियमित रूप से पोंछते रहना पड़ता है | इसे भी ब्रश या रोलर की मदद से लगाया जा सकता है

 सैटिन:

सैटिन फिनिश को बहुत लोग जानते हैं लेकिन समझते बहुत काम है | यह मैट और ग्लॉस के बीच का रंग है जो बहुत कम चमक पैदा करता है | यह रंग उन दीवारों के लिए अच्छा होता है जिन दीवारों को अक्सर साफ़ करना पड़ता है | पुरानी देवरों के लिए यह रंग उपयोग नहीं करना चाहिए | इसमें दीवारों की दरारें या अन्य त्रुटियाँ दिखती है |

भंगुर या एग शेल पेंट:

इसमें सैटिन जैसी चिकनाहट नहीं होती है | इसको लगाना आसान है तथा इसकी एक परत ही पर्याप्त है |  इसमें दीवारों की त्रुटियाँ नहीं दिखाई देती | अतः पुरानी दीवारों के लिए उपयुक्त है

 सेमि- ग्लॉस:

यह रंग दीवार से अधिक ट्रिम पर प्रयोग किया जाता है | इसको साबुन या पानी से साफ़ किया जा सकता है |

ग्लॉस पेंट:

मेट पेंट के अलावा ग्लॉस पेंट सबसे अधिक दीवारों पर प्रयोग किया जाता है | इसको लगभग सभी दीवारों पर प्रयोग किया जा सकता है | हालाँकि इसकी चमक के बजह से लोग इसे लकड़ी के सामान पर भी बहुत अधिक प्रयोग करते है | इससे दीवार की सभी त्रुटियां नजर आती है  और समान रूप से सभी जगह लगाने के लिए एक से अधिक परत लगानी पड़ती है |  

कुछ महत्वपूर्ण बातें

चमकदार रंग  लगाने से दीवार की  सभी  त्रुटियां साफ़ तौर पर दिखाई देती हैं | दरारों को भरा गया प्लास्टर बहुत ही साफ़ दिखाई देता है

चमकदार रंग सूखने के लिए अधिक समय लेते है

 

Choosing the right paint colors for your home can be much easier if you ... Depending on the colors you choose for furniture, walls, window.

Easy Nirman Construction was Never Easy Before Us

Comments

    No Comments yet ...

Leave a Comment